फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एनसीईआरटी के कवि सम्मेलन में जिले के दो शिक्षकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के कवि सम्मेलन में जिले को दो शिक्षकों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली में डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिंदी एवं साहित्य विषय पर कवि सम्मेलन 26 व 27 सितंबर आयोजित किया गया था। इसमें जिले के कंपोजिट विद्यालय रैपुरवा माफी के प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा और शिक्षक राकेश कुमार चंदेल की स्वरचित कविताओं का चयन हुआ।
देशभर से 101 शिक्षकों का चयन कवि सम्मेलन के लिए किया गया। चयनित शिक्षकों को एनसीईआरटी की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका लगातार पांचवीं बार इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनसीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेंद्र बेहरा, राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार और आकाशवाणी की नेशनल कमेंटेटर अलका सिन्हा ने दोनों शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर बीएसए रंजना शुक्ला, डायट प्राचार्य बीके शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी ने खुशी जताई और दोनों शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें