खोही(चित्रकूट)। नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनुसूइया क्षेत्र में प्रयागराज के युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सती अनुसूइया मंदिर मार्ग पर जंगल में पुलिया के पास चार दिन पहले प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव निवासी संजीव भाटिया की गला रेतकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। परिजनों ने शव की फोटो देखकर पहचान की थी। सर्विलांस की मदद से दो संदिग्धों को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया है। थाना प्रभारी जीएस बाजपेई ने बताया कि दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद