चित्रकूट। जिले में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की है। दो दरोगा समेत एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एसपी की इस कार्यवाही से पूरे विभाग में हडकंप मचा है।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा संजय कुमार सिंह, रेडियो विभाग के हेड आपरेटर दरोगा बिलाल अहमद व कांस्टेबिल शकील अहमद को सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। तीनों पर आरोप है कि यह लंबे समय से डयूटी से बिना स्वीकृत अवकाश के गायब हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभाग में अनुशासन बनाए रखने को यह सामान्य प्रक्रिया है। इन तीनों के बारे में जानकारी होने पर लाइन प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।