फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 4 करोड़ से बनेंगे दो लघु पुल, आवागमन होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर/मऊ। ग्रामीण जनता को अब नदी और मार्ग पर आवागमन में परेशानी नहीं होंगी। वो आसानी से आ-जा सकेंगे। इन्हें सहूलियत देने को क्षेत्र में दो लघु पुल बनेंगे। इनमें मारकुंडी-डुडैला मार्ग व गुइया नदी पर पुल शामिल हैं। इन पर करीब सवा चार करोड़ रुपये व्यय होंगे। इससे लोगों को आवागमन में काफी हद तक सहूलिय मिल जाएगी।
मानिकपुर से मारकुंडी डुडैला मार्ग पर करीब 11 किमी दूर हल्दी डाडी गांव के पास स्थित नाला पर एक करोड़ 67 लाख 36 हजार रुपये से लघु पुल का निर्माण होने की स्वीकृत मिली है। जो तीन मीटर चौड़ा व पांच मीटर लंबा होगा। इसके लिए 83 लाख 68 हजार रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। इस मार्ग पर डाडी कोलान, कुर्मी पुरवा, अहिरनपुरवा, बराहमाफी, रामपुर कल्याणगढ़, सेखापुर, लक्ष्मणपुर, हल्दी डाडी, जारो माफी, डोडा माफी, किहुनिया सहित करीब आधा सैकड़ा से अधिक के गांवों के लोगों को आना जाना है। इसी प्रकार मऊ क्षेत्र के गुइया खुर्द रोड़ के गुइया नदी में दो करोड़ 57 लाख रुपये से छोटे पुल का निर्माण होने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके लिए एक करोड़ 28 लाख 50 हजार रुपये का बजट अवमुक्त भी हो चुका है। पुल बनने के बाद परदवां व घुरेहटा गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। अभी इन गांवों के लोगों को नदी में बाढ़ आने पर आने जाने में बहुत कठिनाई होती है। सबसे अधिक समस्या मरीजों को हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के सहायक अभियंता नीरज सक्सेना ने बताया कि दोनों पुलों के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया शुरु है। जल्द ही काम शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें