फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट में ठंड से महिला समेत दो की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग स्थानों पर ठंड से वृद्ध महिला किसान समेत दो की माैत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा निवासी 61 वर्षीय कैलशिया देवी मंगलवार को बहू फूलमती के साथ फसल सींच रही थीं। फूलमती ने बताया कि सिंचाई के दौरान सास की हालत खराब हो गई। उन्हें लेकर सीएचसी पहाड़ी गई। करीब दो घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि परिजनों ने ठंड से मौत की जानकारी दी है। उधर, कोतवाली के कछारपुरवा निवासी मिथलेश के छह माह के पुत्र कपिल की मंगलवार की शाम तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसे ठंड लगने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें