चित्रकूट। तमंचा के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदर्शिनी ने दो लोगों को सजा सुनाई है। सोमवार को राजापुर थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी भोला और रैपुरा थाना क्षेत्र के हनुमान गंज लौरी निवासी सुरेश पाल को जेल में बिताई गई अवधि, न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही 12-12 सौ रुपये का जुर्माना भी सुनाया। संवाद