फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने शराब के नशे में फंदा लगाकर जान दे दी। एक ने घर की छत पर तो दूसरे ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी बलराम (55) ने रविवार को दोपहर ललनउवा वर्मा के खेत पर स्थित बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया। खेत में खेल रहे बच्चों ने देखा तो परिजनों को बताया। प्रधान व चाचा मइयादीन ने बताया कि वह तिंदवारी के पास होटल में काम करता था। छह दिन पहले घर आया था। शराब का लती था। पत्नी रनुवा शराब पीने से मना करती थी। इसी के चलते झगड़कर फंदा लगा लिया। चार पुत्र व दो पुत्रियां शादीशुदा हैं। मरका थाना इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में फंदा लगाया है।
दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा ग्रामीण निवासी महेश कुमार (35) ने रविवार की रात घर की छत पर बने खपरैल में अगौंछे से फंदा लगा लिया। पिता लल्लू राम ने बताया कि एक पुत्री है। महेश शराब का लती था। घटना की रात नशे में घर आया था। पत्नी पार्वती से विवाद हो गया। इसी के चलते फंदा लगा लिया। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मजदूरी करता था। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें