फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों को रक्त मिला तो बच गई जान

Mon, 03 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगे शिविर में रक्तदान करते सिपाही मो. बसाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविेर में गांधी जयंती के दिन पांच लोगों ने रक्त ग्रुप चेक कराकर पंजीयन कराया। इसके पूर्व शनिवार को छह यूनिट मिले रक्त से रविवार को दो मरीजों का जीवन बचाया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व रक्तदान दिवस एक अक्टूबर को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया था, जिसमें छह लोगों ने रक्तदान किया। इसी दौरान नवरात्र का पहला दिन होने के कारण शिविर को दो अक्टूबर को भी लगाने की योजना बनी। रविवार को गांधी जयंती होने पर जिला अस्पताल के स्टाफ ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर शुभारंभ किया।

इस दिन किसी ने रक्तदान तो नहीं किया लेकिन कर्वी निवासी संदीप कुमार, अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णा, दीपक कुमार और आशीष कुमार ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की इच्छा जताकर पंजीयन कराया। ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसएन मिश्रा ने बताया कि  सभी पंजीयन कराने वाले और रक्तदान करने वालों के नाम पते आनलाइन कर दिए गए हैं। जिसमें उनके ब्लड़ ग्रुप भी लिखे हैं।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर लोग संपर्क कर सकते हैं। रविवार को अमर उजाला में रक्तदान की खबर छपने के बाद जिला अस्पताल के ही अवकाश पर चल रहे बीमार फार्मेसिस्ट शिवराज सिंह को डाक्टरों की सलाह पर रक्त चढ़ाया गया। इसके अलावा खोह की शहनाज खान को भी बच्चे के जन्म के बाद रक्त चढ़ाया गया। ब्लड बैंक के कर्मचारी विशाल द्विवेदी ने बताया कि  महिला को भी रविवार को रक्त दिया गया। जिससे उसकी जान बच सकी। महिला ने बताया कि पति ने सुबह अमर उजाला पढ़ने के बाद ही डाक्टरों से संपर्क किया था। इसके बाद सभी रक्तदाताओं को सीएमओ व सीएमएस ने प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें