फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः हादसे में दो और की मौत, संख्या हुई तीन

विज्ञापन
तीन लोगों की मौत की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते सपा के सदर - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर बरगढ़ थाना क्षेत्र के अरवारी मोड़ पर सोमवार रात कंटेनर व ट्रैक्टर की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सोमवार को एक की घटनास्थल पर मौत हुई थी। फिर घायलों में एक ने देर रात और दूसरे ने प्रयागराज में दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। मंगलवार को सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने मृतक व घायलों के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि डभौरा रेलवे स्टेशन पर विद्युत कार्य करने वाले मजदूर ट्रैक्टर में सामग्री लेकर जसरा जा रहे थे। हाईवे पर अरवारी मोड़ के समीप कर्वी की ओर से प्रयागराज जा रहे कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रैक्टर सवार फतेहपुर जिले के रमवा गांव के सुनील कुमार (25) पुत्र शिवलाल की मौके पर मौत हो गई थी।
वहीं, देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त फतेहपुर जिले के मिचकी गांव, थरियाव निवासी गोविंद (24) पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रयागराज जिले के कमलापुर निवासी सुपरवाइजर नोखेलाल (55) पुत्र छेदीलाल की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का प्रयागराज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया कि डभौरा रेलवे स्टेशन से काम करने के बाद बिजली के पोल लेकर जसरा जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक गोविंद दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। मां रामरानी रो-रोकर बेहाल है। मृतक सुनील दो भाई, एक बहन में बड़ा था। पत्नी अंजू देवी के आंसू नहीं थम रहे।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजनों ने बताया कि नोखेलाल की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतक के दो पुत्र, पुत्री, पत्नी रो-रोकर बेहाल है। सदर विधायक ने मृतकों के परिजनों से मिलकर मृतकों के शव उनके गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें