फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दिनदहाड़े दो लाख की चोरी

Fri, 23 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनदहाड़े चोरों ने एक किसान के घर में घुसकर करीब दो लाख का माल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है। थानाक्षेत्र के अशोह गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र बोडीलाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह कर्वी आया था।
विज्ञापन


घर में मौजूद पत्नी खेत गई थी और बच्चे पड़ोस में खेल रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब दो लाख का माल उड़ा ले गए। शाम को पत्नी घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि दो पुलिस कर्मी गांव भेजे थे, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भुक्तभोगी गृहस्वामी ने दो ग्रामीणों पर संदेह जताया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें