खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी चित्रकूट में मध्य प्रदेश सीमा में अक्षयवट बाईपास रोड सीवर लाइन बनाई जा रही है। इसमें 30 फिट गहरे गड्ढे में मिट्टी धसने से दो मजदूर दबकर फंस गए। उनको रेस्क्यू टीम ने दो घंटे के बाद निकाल लिया।
धर्मनगरी चित्रकूट में अक्षयवट बाईपास सहित अन्य सड़कों में सीवर लाइन बनाई जा रही है। बुधवार को अक्षयवट बाईपास रोड पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें धर्मनगरी के कामतन मोहल्ला निवासी मजूदर लवकुश व रजनीश 30 फीट नीचे गड्ढे में उतरे थे। इसी दौरान मिट्टी धंसने से दोनों मजदूर दब गए। इसकी जानकारी होते ही अधिकारियों को जानकारी दी गई। बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस बीच मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए। रस्सी के सहारे किसी तरह से मजदूरों को दो घंटे के बाद निकाला गया। इस मौके पर नया गांव चित्रकूट थानाध्यक्ष पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे। नी मौजूद रहे।