फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो बाल अपचारी दबोचे गए

Fri, 17 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। तीसरे अपचारी की तलाश जारी है। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मृतका के घर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से परिजनों की फोन पर बातचीत कराई। पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को एक किशोरी ने सूने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली था। परिजनों ने गांव के ही तीन किशोरों पर होली पर्व के दिन कुएं में पानी भरने के गई किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 24 घंटे के बाद दो बाल अपचारियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया है। तीसरे की तलाश में कई टीमें लगी हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें