फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना में मछली पकड़ने में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सेसा सुबकरा गांव में यमुना में मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। घटना में दो महिलाओं सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, एक युवक को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रीकेशन निषाद ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर की रात आठ बजे अमित व सूरजभान कुल्हाड़ी और लाठी लेकर घर के पास आए और रंजिश को लेकर गाली देने लगे। मना करने पर अमित ने उसके बेटे बसंतलाल के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी घायल को घसीटकर अपने घर की ओर ले गए। बचाने आईं बेटियां शांति, शिल्पा और बड़ा बेटा संतलाल को भी पीटा गया। बसंतलाल को प्रयागराज रेफर किया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष की निर्मला निषाद ने तहरीर दी कि रात में बसंतलाल, संतलाल और श्रीकेशन लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर उसकी बेटी कल्पना का सिर फोड़ दिया और उसकी उंगली दांत से काट ली। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद यमुना में जाल डालकर मछली मारने को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें