फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ/सरैंया (चित्रकूट)। जिले में मंगलवार की शाम को अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से तीन किसानों की मौत हो गई। एक महिला, चरवाहा व मासूम झुलस गई और पांच मवेशियों की भी मौत हो गई है।
मऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम इटवा का किसान मो. सुल्तान (50) पुत्र नजीरबख्श खेत में पांच वर्षीय पौत्री के साथ खाद डालने गया था। करीब तीन बजे बिजली की चपेट में दोनों आ गए। जिससे सुल्तान की मौत हो गई। नातिन शानू झुलस गई।
विज्ञापन

जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तहसीलदार मऊ संजय अग्रहरि ने मौके पर जाकर घटना की पूरी जानकारी लेकर शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। दुखी परिवार को सांत्वना दिया है। मृतक के पांच पुत्रियां तथा तीन पुत्र हैं।
मानिकपुर तहसील के गढ़चपा के मजरा जरका पुरवा में खेत पर खाद छिड़कते समय अचानक बिजली गिरने से विनीत कोल पुत्र उचौहा कोल की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। थानाप्रभारी केके मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा बिजली गिरने से लखनपुर रूकमाबुजुर्ग गांव में राजकुमार पुत्र चुनवाद की दो भैंस व एक अन्य के मवेशी की मौत हो गई। चरवाहा चुनवाद पुत्र रामसुमेर निवासी लखनपुर झुलस गया। इसी गांव निवासी संतुलदेवी पत्नी जोखूलाल भी बिजली गिरने से झुलस गई। दोनों को जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भौंरी। मंगलवार की देर शाम को रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढिहामाफी गांव के पास बिजली की चपेट में आने से किसान नत्थू प्रसाद पुत्र छोटा की मौत हो गई। उसकी दो भैंस भी मर गईं। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि किसान नत्थू अपनी भैंस को लेकर खेत के पास मौजूद था। भैंस लेकर वह गांव की ओर आ रहा था। तभी अचानक बारिश होने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें