फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचापुरवा में आग लगने से दो दर्जन घर जले

Tue, 02 May 2017 10:54 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर थाना अंतर्गत खोपा गांव में घूर के ढेर से निकली चिंगारी से दो दर्जन घर जल गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्रा पहुंचकर पीड़ितों से मिलकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आग से 50 लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन


 खोपा गांव के पंचा पुरवा में मंगलवार को दोपहर एक बजे बजे घूर के ढेर से निकली चिंगारी से सियाराम निषाद के घर में आग लग गई। हवा चलने के बाद आस-पास के दो दर्जन घरों में भी आग लग गई।

जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक लगभग घर में रखी गृहस्थी जल गई।

गांव वालों की मदद से दो घंटो पर आग पर काबू पाया गया। दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। अग्निकांड में सियाराम सुरेश,राजेश, श्रीराम, राममूरत, राम सूरत, लवकुश,कल्लू, राजू उदयभान,शिवबरन,मेवालाल, बुधराज, बाबूलाल,बल्लू,सुखलाल निरंजन,लक्ष्मण, रामबहादुर, मंगला, सुखलाल, राममिलन, रज्जू निषाद के घर जल गए। लोग घरों से समान नहीं निकाल पाए। मौके पर उप जिलाधिकारी दुर्गे मिश्रा,सीओं राजापुर महेंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर, कानूनगो रामबदन करवरिया, लेखपाल कैलाश, राजापुर  पहुंचे।
विज्ञापन

मई को होनी है शादी
राजापुर। पंचापुरवा में हुए अग्निकांड घटना में कुछ ऐसे भी घर जल गए जिनके घरों में कुछ ही दिनों बाद लड़के व लड़कियों की शादी होनी थी। जिसमें रज्जू निषाद की पुत्री पूनम का विवाह चार मई को होना है।। उसके भी घर में आग लग जाने से सारी गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें