फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो डॉक्टर छुट्टी पर, फिजिशियन व बाल रोग कक्ष मरीजों से फुल

Tue, 14 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 04 अपने बच्चों को दिखाने आईं सबादा गांव की कुसुमा। संवाद - फोटो : Reasi news
विज्ञापन
बांदा। बदलता मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष मरीजों से फुल रहे। एक-एक डॉक्टर की ओपीडी में मरीजों की संख्या 100 के पार रही। उधर, फिजिशियन डॉक्टर हृदयेश पटेल और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता के छुट्टी में होने पर उनकी जगह पर दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के कक्ष फुल रहे। मरीजों को नंबर से बुलाने में एक-एक मरीज को दिखाने में दो-दो घंटे लग गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को तकरीबन 1500 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके राजपूत की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। ज्यादातर सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन ने बताया कि उनकी ओपीडी में 100 से ज्यादा मरीज आए। इनमें ज्यादातर को सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत रही।
इसी तरह से बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके राजपूत की ओपीडी में भी मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। उधर, डॉ. अरमान, डॉ. अभिनव प्राणायामी व डॉ. आकाश की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता के कक्ष में डॉ. अदिति श्रीवास्तव की ड्यूटी रही। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। एक-एक मरीज को दिखाने में दो-दो घंटे तक लग गए।
विज्ञापन

दो घंटे बाद आया नंबर
सबादा गांव से आईं कुसुमा ने बताया कि उनके तीन बच्चों रिशी, निधि और मानो को बुखार आने पर जिला अस्पताल दिखाने आईं हैं। यहां बाल रोग विशेषज्ञ के न मिलने पर वह दूसरे डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठी हैं। सुबह 10 बजे से बैठे-बैठे दो घंटे हो गए लेकिन अभी भी उनका नंबर नहीं आ पाया है।
विज्ञापन

फोटो- 04 अपने बच्चों को दिखाने आईं सबादा गांव की कुसुमा। संवाद- फोटो : Reasi news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें