फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेटदर्द पीडि़त दो की मौत, पांच भर्ती

Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार व पेटदर्द से पीडि़त दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पांच मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा के खत्रीपहाड़ निवासी लवकुश ने बताया कि उसका भाई सुरेश कुमार(30) कई दिनों से बीमार था। उसे बुखार व बदनदर्द की शिकायत थी। वह रिश्तेदारी में मानिकपुर आया था। सीएचसी में इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा भरतकूप के अकबरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की भी बुखार व पेटदर्द से पीड़ित होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई नागेंद्र ने बताया कि भाई की तबीयत कई दिनों से खराब थी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में मंगलवार को बबेरू के राहुल, कालूपुर की गुडिया, द्वारिकापुरी निवासी अनस, सीतापुर निवासी सुमित्रा व लोढवारा निवासी सागर को पेटदर्द व बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें