फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेट दर्द से तीर्थयात्री समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार व पेटदर्द से पीड़ित एक तीर्थयात्री समेत दो की मौत हो गई। इसके अलावा उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गुजरात से धर्मनगरी आये तीर्थयात्रियों की टोली में जूनागढ़ मधुरम टिबांबरी मिथिला निवासी भगवान जी भाई (74) की चित्रकूट के एक लॉज में पहुंचने पर तबीश्त खराब हो गई। उल्टी-दस्त व पेटदर्द की शिकायत पर उनके बहनोई कुमन भाई उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुमन भाई ने बताया कि झांसी में भी इनकी तबीयत खराब हुई थी। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर चित्रकूट की ओर चले थे।
उधर, बांदा जिले के मरका थाना के साडा निवासी चुनकी देवी (45) को पुत्र विष्णु ने पेट दर्द के चलते गुरुवार की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। महिला के पुत्र ने बताया कि गुरुवार को मां की अचानक तबीयत खराब हुई। उन्होंने पेटदर्द की शिकायत की। इस पर शिवरामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

इसके अलावा चकमाली निवासी लीला (50), शोभा सिंह का पुरवा निवासी भैरों प्रसाद (46), कर्वी माफी निवासी चंद्रभूषण (35), कांशीराम काॅलोनी निवासी गुलशन (34), सदर बाजार निवासी शालिनी (45), भरतपुरी निवासी दया (30), बनाड़ी निवासी सुनीता (32), चोरहट निवासी शिवनायक का दो वर्षीय पुत्र अयान, लोढ़वारा निवासी चुन्नू की 20 वर्षीय पुत्री रिंकी, सरैंया निवासी चुनबाद का 12 वर्षीय पुत्र जर्नादन, अनीपुर निवासी राजकुमार की दो वर्षीय पुत्री रोशनी व कछारपुरवा निवासी राममिलन का एक वर्षीय पुत्र आर्यन को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें