फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उल्टी-दस्त और बुखार से दो की मौत, सात भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। उल्टी-दस्त और बुखार से बालक समेत दो लोगों की रविवार को मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में सात मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के खिचरी गांव निवासी पप्पू ने बताया कि भतीजा अंकुश (3) दो दिन से उल्टी दस्त से परेशान था। हालत गंभीर होने पर रविवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, भौंरी गांव के पहाड़पुरवा निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि बाबा चुनकूराम (67) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह ज्यादा तबीयत बिगडऩे पर जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में बुखार उल्टी-दस्त, पेटदर्द के 107 मरीज पहुंचे। सभी का इलाज किया गया। इसमें नैंसी पटेल फतेहगंज, गौरव बांधी, शिवकुमारी तीरघुमाई, यदुवीर राजापुर, रघुराई शंकर बाजार, सुमन देवी कलहटी, यश कुमार पिपरौंध और राजेंद्र कुमार सेानेपुर की हालत ज्यादा खराब होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें