चित्रकूट। बिजली कर्मचारी संघ ने रैपुरा एसडीओ के खिलाफ जिला मुख्यालय स्थित धुस के मैदान में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि बांधी निवासी लाइनमैन सुभाष पांडेय के खिलाफ एसडीओ रैपुरा ने चोरी का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दिया था। जिसको पुलिस थाने पकड़ कर ले गई थी। इस बात को लेकर बिजली कर्मचारियो ने उच्चाधिकारियों से शिकायत किया। जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी को छोड़ दिया था।
वहीं बिजली कर्मचारी सुभाष पांडेय ने भी थाने में तहरीर दी है जिसमें कहा कि एक उपभोक्ता ने कनेक्शन लगाने के लिए रुपये दिए थे। जिसको मौके पर ही सरकारी खजाने पर जमा कर दिया गया। इसके बाद भी उप खंड अधिकारी अरविंद कुमार ने रुपये गायब करने का आरोप लगा थाने में उसके खिलाफ तहरीर दिया है, जबकि इस मामले में बिजली उपभोक्ता ने कोई शिकायत नहीं की।
इसके बाद भी उन्होंने गाली गलौज कर किया । आरोप लगाया कि संविदा कर्मी से मिलकर अवैध रूपये कमाते हैं। इसके बाद झूठी रिपोर्ट थाने में करा दी। इस मामले में रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेेल ने बताया कि तहरीर मिली थी इसके बाद लाइनमैन व अधिकारी थाने पहुंचे थे।दोनों पक्ष वहीं पर समझौता कर चले गये।