फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड व बीमारी से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के लपावं व छरारा गांव में दो की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने का दावा किया है। बताया कि दोनों कुछ समय से बीमार भी थे।
विज्ञापन

लपावं निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि उसका भाई चंद्रभान (55) पुत्र रामसजीवन मंगलवार की सुबह मवेशी चराने गया था अचानक उसे ठंड लगी तो वह घर आया। घरेलू उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। मृतका गीता देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं पति कुछ दिनों से बीमार भी चल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि ठंड से मौत होने की कोई पुष्टि नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। इसके अलावा इसी थानाक्षेत्र के छरारा गांव निवासी इंद्रभान (30) पुत्र चिरौंजी की मंगलवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई चंद्र व गांव के कोटेदार पन्ना लाल ने बताया कि इंद्रभान को टीबी भी थी लेकिन दो दिन पूर्व दुकान में काम करते समय ठंड लगी जिससे उसने खून की उल्टी की थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें