फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मेला क्षेत्र में दो श्रद्धालुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महाकुंभ मेले में आये दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बिहार की महिला श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर रेलवे स्टेशन के बाहर निकले कौशांबी के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर रंगराचौक सधवा निवासी विजय मंडल ने बताया कि पांच फरवरी को उनकी मां चंपा (64) घर से कुछ गांव वालों के साथ महाकुंभ के लिए निकलीं थीं। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 14 फरवरी को पुलिस से सूचना मिली कि उनकी मां का भरतकूप के पास एक्सीडेंट हुआ है। उनके पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कर सूचना पहुंचाई थी। सोमवार को उनके परिजन अस्पताल पहुंचे कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इसके अलावा कौशांबी के करारी हकीमपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह जबलपुर से गांव जाने के लिए चित्रकूट आए थे। दर्शन करने के बाद कौशांबी जाना था। सोमवार की सुबह ट्रेन से उतरकर बाहर आये तो उनके बाबा देवचंद्र यादव (65) की अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द के बाद वह बेहोश होने लगे। जानकारी होते ही उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके एक पुत्र है। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव को गांव लेकर गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें