फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटदर्द से छात्र समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पेटदर्द व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। पेटदर्द से पीड़ित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के छात्र समेत दो की मौत हो गई। मृतक इसी वर्ष शास्त्री की डिग्री लेने के बाद नवरात्र पर घर आया था। चार अन्य मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजापुर तहसील क्षेत्र के जमहिल निवासी राधा कृष्ण (18) पुत्र अवध बिहारी को बृहस्पतिवार की सुबह घर में तेज पेट दर्द हुआ। कुछ देर घरेलू इलाज के बाद परिजन उसे लेकर पहाड़ी के प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बता रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से इसी वर्ष शास्त्री की डिग्री लेने के बाद नवरात्र पर घर आया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता किसान हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सेमरिया गांव निवासी पूरनलाल के चार साल के बेटे राजू को परिजनों ने तेज पेट दर्द होने पर गांव के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर मुख्यालय आ रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पेटदर्द व बुखार से पीड़िततरौंहा निवासी संपतियादेवी पत्नी गुलाब चंद्र, डिलौरा निवासी बिट्टी देवी पत्नी संतोष, पुरानी बाजार निवासी गुड्डू पुत्र राकेश व बेड़ी पुलिया निवासी गुड़िया पुत्री संतलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें