फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटदर्द बुखार पीड़ित मासूम समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार पेटदर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें सोमवार की रात को एक महिला व एक मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा अस्पताल में चार अन्य को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बा के पटेल नगर निवासी रितुराज वर्मा की पत्नी चंदादेवी (55) की सोमवार की शाम अचानक घर में पेटदर्द व बुखार से तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही चंदादेवी की मौत हो गई। इसके अलावा मऊ तहसील के खपटिहा गांव निवासी कमलेश कुमार के चार वर्षीय पुत्र सूरज की सोमवार की शाम को पेटदर्द से तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मानिकपुर में रामकुमार पुत्र लालबहादुर निवासी खिचरी, गुडिया पत्नी संतोष निवासी उमरी, मऊ में चुनकी पत्नी रम्मू व गुलाब पुत्र संतकुमार को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें