फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी कला गांव में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कराया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की देर शाम की है। गढ़ी कला गांव के सुरेश यादव ने बताया कि उसका पुत्र रोहित यादव (11) और चचेरा भाई अर्पित यादव(10) दोनों गांव के बाहर तालाब के पास खेल रहे थे। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि खेल-खेल में पैर फिसलने से दोनों भाई तालाब में गिर गए। तालाब गहरा होने से डूब गए। प्रयास के बावजूद दोनों को आधा घंटा के पहले नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बालकों को बाहर निकला,तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में पिता पिता पुत्र कुएं में गिर गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इनको रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें