फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज विद्युत तार बाड़े में गिरा, दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के रामनगर में रैपुरा थाना अंतर्गत इटवा गांव में एक किसान पशु बाडे़ में शनिवार हाई वोल्टेज तार गिरने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किसान बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

इटवा गांव में किसान रामभोले पांडेय पुत्र सूरिज के पशु बाडे़ में शनिवार को बिजली की हाईवोल्टेज 11 हजार पावर की टूट कर गिर गई। इससे दो मवेशियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ देर पहले पशु मालिक रामभोले पांडे मवेशियों को चार भूसा खिलाकर घर के अंदर चला गया था। जिससे वह बाल बाल बच गया।
ग्रामीणों का कहना कि क्षेत्र के गांवों में जगह-जगह विद्युत की तार लट रही है। जो आयेदिन गिर रही है। इटवा गांव के पुरवा चमरौंहा, धौहाई, चिचुरहा, मुहुलिहा, नकटी, रौखरी सहित अन्य मजरों में कुछ ग्रामीण विद्युत चोरी कर ट्यूबवेल भी चलाते है। जिससे जगह-जगह जर्जर विद्युत की तार लटकी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें