फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एचटी लाइन की चपेट में आए दो भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 25 Jun 2021 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। रगौली गांव में एचटी लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में शुक्रवार की रात को छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर विद्युत लाइन को कटवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने ढीले तारों की मरम्मत नहीं कराई। रगौली निवासी बुधुनवा के पुत्र कमल कुमार (26) और राकेश (24) शुक्रवार को खाना खाने के बाद रात लगभग आठ बजे सोने के लिए छत पर बिस्तर बिछा रहे थे।

इसी बीच राकेश ने चादर को हवा में झटका तो वह छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से फंस गई। नंगे पैर होने से करंट लगने से राकेश मौत हो गई। चादर तार में ही फंसी रही। कमल ने राकेश को पकड़कर हटाना चाहा तो करंट लगने से वह भी चिपक गया।
विज्ञापन


इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। तार से चिंगारी निकलती देख परिजन छत पर आए तो चीख निकल पड़ी। सूचना पर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी व रगौली चौकी प्रभारी अजय कुमार मय फोर्स पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर लाइन बंद कराई।

लाइनमैन ने आकर दोनों भाइयों के शरीर से तार को हटाया। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। सभी ने बिजली विभाग को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मृतक कमल की शादी हो चुकी थी। उसके एक संतान भी है। छोटे भाई राकेश की इसी साल शादी होनी थी। चार भाइयों में यह दोनों बडे़ थे। पूरा परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। मृत दोनों भाई अन्य प्रांत में मजदूरी करते थे। जो एक माह पूर्व लॉकडाउन में ही घर आये थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें