फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलखड़िया को मदद देने में दो भाई गिरफ्तार

Wed, 27 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े सात लाख रुपये के इनामी दस्यु सरगना बलखड़िया के दो मददगारों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से ढाई किलो गांजा भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन


दस्यु सरगना बलखड़िया गैंग की तलाश में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कांबिंग की जा रही है। भरतकूप चौकी इंचार्ज आरबी सिंह सोमवार शाम सिपाहियों के साथ काबिंग पर थे। इस दौरान कोलौंहा तिराहे पर संदिग्ध हालत में खड़े दो युवक पुलिस कर्मियों को देखते ही भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार रामसंवारे और अर्जुन पुत्र चुनुबाद (तुर्रा, बांदा) दस्यु बलखड़िया गैंग के मददगार हैं। इनके पास से ढाई किलो गांजा भी बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट और धारा 3/20 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें