खोही(चित्रकूट)। सीतापुर चौकी पुलिस ने दस-दस हजार रुपये के दो वांछितों को मप्र के थाना अतरौल के पुरैनिया से गिरफतार किया है। दोनों वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं। इन पर बोलेरो सहित कई अन्य वाहन चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज है।
अमावस्या मेला के दौरान रामघाट सहित अन्य स्थानों से वाहन चोरी करने वालों में वांछित इनामी गोहटा व पुरैनिया थाना अतरौली जिला रीवा मप्र निवासी वंशीलाल विश्वकर्मा पुत्र बाबूलाल व बाबू लाल उर्फ फूलचंद्र को बुधवार को सीतापुर चौकी पुलिस टीम ने उनके गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया है।
चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि इससे पहले इस गैंग के एक सदस्य को बरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफतार किया था। इनके पास से चोरी की बोलेरो व बाइक बरामद हुई थी। यह दोनों फरार चल रहे थे और इन पर दस-दस हजार रुपये इनाम घोषित था। पुलिस टीम मेें आरक्षी प्रकाश मिश्र व श्यामू शामिल रहेे।