चित्रकूट। पहाड़ी प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रामाश्रय यादव ने टीम के साथ वाहन जांच के दौरान दो लोगों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। कस्बे के बिसंडा तिराहे पर वाहन जांच करते समय बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे।
शक होने पर पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर अजय मिश्रा निवासी दुगवां थाना भरतकूप व दूसरे व्यक्ति ने नाम बुद्धविलास शुक्ला ग्राम हरिहरपुर बताया। कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ करने पर बताया कि जिला चिकित्सालय कर्वी से चोरी की थी। पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। संवाद