फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो गांजे के साथ दो को दबोचा

Sat, 08 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार से गांजा लेकर जा रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से बीस किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस को देखते ही एक आरोपी भागने में सफल रहा। शनिवार सुबह सूचना पर रैपुरा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने हमराहियों के साथ बोडीपोखरी मोड़ से राजापुर मार्ग पर घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने कार को रुकवाया तो कार सवार तीन लोग भागने लगे। इनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने फतेहपुर जिले के खखरेडू निवासी सोनू सिंह पटेल पुत्र रामनरेश और प्रदीप मिश्रा पुत्र नावेंद्र मिश्रा को दबोच लिया। जबकि भभेंट राजापुर निवासी बबलू तिवारी भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 20 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। कार समेत आरोपियों को थाने लाया गया है। गांजा फतेहपुर की ओर से लाकर यह लोग इलाहाबाद की ओर बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें