फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चोरी की चार घटनाओं में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट) । एसओजी व बरगढ़ थाना की पुलिस टीम ने शनिवार को चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात व तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल बरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अबरार (32) व आदर्श कालोनी, बरगढ़ निवासी नीरज (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, एक लॉकेट, चार जोड़ी पायल, तीन जोड़ी चूड़ा, दो जोड़ी बिछिया व तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं।
बताया कि आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर करीब तीन माह पहले पनिहाई रोड मौजा सेमरा में एक चोरी को अंजाम दिया था। इसके बाद इन्होंने मस्तान साहब बाबा की कुटी के पीछे एक मकान में सेंध लगाकर चोरी की। इस घटना के 10-12 दिन बाद बरगढ़ के स्टेशन रोड स्थित कार्तिकेय स्कूल के बगल में घर की छत के ऊपर से जाली तोड़ चोरी को अंजाम दिया। इसी तरह इन्होंने कुछ दिनों पहले स्टेशन रोड पर ही कोलमजरा मोड़ के पास एक घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें