फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एडीजी ने दीपदान मेला क्षेत्र का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। पांच दिवसीय दीपदान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी भानु भाष्कर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रयागराज जोन के एडीजी ने मेला क्षेत्र में सर्वाधिक होने वाली भीड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग सहित रामघाट व अन्य स्थानों पर दिन रात सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कराने के निर्देश दिए। उस स्थान में पहले से ही चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक स्थान यदि किसी ने अतिक्रमण किया हो तो उसको हटवाया जाए।
कहा कि यूपी-एमपी सीमा मेें श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें। इस मौके पर चित्रकूट धाम के डीआईजी अजय कुमार सिंह, एसपी अरूण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी सीओ राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
अतिथि गृह भवन का शुभारंभ किया
चित्रकूट। प्रयागराज जोन के पुलिस महानिदेशक भानु भाष्कर ने पुलिस लाइन स्थित राघव अतिथि गृह का शुभारंभ किया। उन्होंने अतिथि गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखी। यह अतिथि गृह राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाया गया है। उन्होंने शहीद स्मारक का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, डीआईजी अजय कुमार सिंह, एससी अरूण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, एसडीएम पूजा साहू आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें