फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल न लगा तो फिर बैठ जाऊंगा अनशन पर

Fri, 04 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। हनुमानगंज के किसान रामसंवारे उर्फ बाबूलाल का कहना है कि अगर उसके गांव में ट्यूबवेल न लगा तो वह फिर से अनशन पर बैठ जाएगा। उसका कहना था कि सिंचाई नही हो पायी है। ट्यूबवेल नही लगा तो फिर वह अन्न् जल त्याग देगा।


गौरतलब है कि 63 साल का यह किसान फसल की बर्बादी से परेशान होकर अपने खेत में ही अन्न-जल त्याग कर लेट गया था। इसका कहना था कि जब तक पानी नहीं बरसेगा वह दाना पानी नहीं लेगा। हालांकि चार दिन बाद प्रशासन को भनक लगने पर एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी चिकित्सक के साथ वहां पहुंचे थे और इसका अनशन तुड़वाया था।
विज्ञापन


इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बीती रात उसे छुट्टी दे दी गई। एसडीएम  ने उसकी खेती की सिंचाई के लिए एक ट्यूबवेल लगवाने का भी आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


अपने घर में मायूस बैठे रामसंवारे ने कहा कि अगर ट्यूबवेल न लगाया गया तो वह फिर से अनशन करेगा। उधर, ग्रामीण से मिलने शुक्रवार को सदर विधायक वीर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष फराज खां आदि के साथ उसके घर पहुंचे।

विधायक ने ग्रामीण को पांच हजार रुपए दिए और भरोसा दिया कि शासन से और भी मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें