फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, कुल्हाड़ी से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रैपुरा थाना अंतर्गत एक घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी सहित उसके बाबा के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि रिश्ते में मामा लगने वाले आरोपी ने अपनी भांजी के साथ यह अमानवीय हरकत की है।
विज्ञापन

दशहरे की रात घर के अंदर रात को सो रही एक किशोरी के साथ पड़ोस में अपने जीजा के घर आए रिश्ते में किशोरी के मामा मैकू पुत्र चुन्नीलाल निवासी बछरन थाना पहाड़ी ने घर के अंदर घुसकर सो रही किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर किशोरी के बाबा भी मौके पर पहुंच गए। जिनपर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वारकर घायल कर दिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर किशोरी को अस्पताल भेजकर इलाज कराया। इस मामले में पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुरानी पारिवारिक रंजिश है। इसी को लेकर विवाद व मारपीट हुई है। इसके बाद आरोपी पक्ष ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें