फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खंभे से टकराकर पलटा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
्र्रफोटो न- 12- परिचय- पलटा पड़ा ट्रक
विज्ञापन

आजमगढ़ का निवासी था चालक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरगढ़ (चित्रकूट)। गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रहा ट्रक बरगढ़ थाना क्षेत्र के रामबाग-रीवा रोड पर कस्बे के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। परिचालक घायल हो गया।
मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर ट्रक शनिवार की देर रात को आजमगढ़ जा रहा था। बरगढ़ कस्बे पास रास्ते में चालक को झपकी आ गई। इससे बेकाबू ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक आजमगढ़ निवासी संतोष यादव (35) पुत्र हरिशचंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को ट्रक से बाहर निकाला। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने रविवार को शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें