फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक ने इनोवा में मारी टक्कर, ड्राइवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर । ट्रक चालक ने खड़ी इनोवा कार व बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा व बाइक सवार बाल-बाल बचे गए। ट्रक ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट होने के चलते उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे सरैया बाई के कुंआ के समीप एसडीएम काॅलोनी कर्वी निवासी कुलदीप सिंह की इनोवा व एक बाइक खड़ी थी। तभी भरतकूप तरफ से आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इनोवा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक ड्राइवर बदलू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सरैया चौकी पुलिस ने घायल ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने पैर में गंभीर चोट होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे के दौरान ड्राइवर के केबिन में फंस जाने से करीब एक घंटे यातायात अवरुद्ध रहा।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें