फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने बाइकों पर मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप/शिवरामपुर। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को खपटिहा कला गांव के पास एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खपटिहा कला गंाव के पास बांदा की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दिया।
हादसे में सियांशु (6) निवासी रगौली व रानी देवी निवासी टिटिहरा, रगौली निवासी ममता देवी, रैपुरा निवासी दरबारी लाल व चितरागोकुलपुर निवासी दुर्गा प्रसाद घायल हो गए। भरतकूप थाना पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सियांशु व रानीदेवी को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में बिहारा गांव के पास छोटेलाल और प्रदीप कुमार की बाइक टकरा गईं। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें