चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में दुकान में चार शराबियों ने महिला को गाली गलौज कर पिटाई की। विरोध करने पर एक ट्रक चालक को भी पीटा व उसके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को सूचना दी है।
छिवलहा निवासी दीपा सिंह ने बताया कि शाम को करीब साढ़े छह बजे गांव के ही लल्लू यादव, विपिन यादव, कुल्लू यादव व अज्जू नशे में आए और गाली देने लगे। उसी समय ट्रक चालक मप्र के रीवां जिले के सोहगी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी नीरज पांडेय व खलासी बांदा जिले के कमासिन के बछौधा निवासी सुभाष सिंह आए और गाली देने से मना किया तो शराबी चालक को भी पीटने लगे।
इसके बाद उसके ट्रक को भी क्षति ग्रस्त कर दिया। कुछ और लोग इकट्ठा हुए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि दूसरे पक्ष ने भी गाली गलौज व पिटाई की तहरीर दी है।