फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक ने बस मेें मारी टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सतना-चित्रकूट मार्ग के गुप्त गोदावरी के पास मझगवां थाना अंतर्गत सडक़ किनारे खड़ी तीर्थयात्रियों की एक बस पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दस श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सतना शहर से चित्रकूट की ओर बिहार के बेतिया गांव के श्रद्धालु से भरी एक बस आ रही थी। जब बस मझगवां मार्ग के गुप्तगोदावरी के पास पहुंची तो चित्रकूट से सतना जा रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया।
इससे बस में सवार श्रद्धालु बिहार बेतिया निवासी नथुनी जाघव (55) की मौत हो गई।दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमेेंं पन्ना के देवेंद नगर निवासी लवलेश व सुरेश प्रसाद है। जिनको इलाज के लिए सतना भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें