फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने से अन्नदाता परेशान

Thu, 19 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। दलहन की फसल की बर्बादी से किसानों के सामने भीषण संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि पहले अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से रबी की फसल बर्बाद हुई, अब खरीफ की दलहनी फसल भी सूखे ने चौपट कर दी।
विज्ञापन


इनका दर्द है कि मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। लहलहाती फसल की जगह सूखे बर्बाद ठूंठों को देख अन्नदाताओं के चेहरों पर भविष्य को लेकर चिंताएं साफ नजर आती हैं।

हरिश्चंद्र पांडे फसल की बर्बादी का जिम्मेदार प्रकृति के साथ-साथ विभागीय लोगों को भी ठहराते हैं। उन्होंने बताया कि पांच बीघे में धान की रोपाई कराई थी।
विज्ञापन


बारिश न होने और नहर न चलने से पूंजी भी डूब गई। नहर अगर चल जाती तो शायद कुछ फायदा हो जाता। लालमणि शुक्ला ने बताया कि उन्होंने पास दस बीघे जमीन है।

इसमें से आधे में अरहर और आधे में धान, ज्वार, बाजरा बोया था। बारिश न होने से फसल लगभग सूख गई है। अब तो ऐसा लगता है कि लागत भी नहीं निकल पाएगी। वे किस तरह परिवार पालेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें