फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रियुगी बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

Tue, 19 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मंगलवार को मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर त्रियुगी नारायण शुक्ला विजयी रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन


मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों के समक्ष मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल पाल ने मतगणना शुरू कराई। ये प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चली। बाद में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर त्रियुगी नारायण शुक्ला ने 245 मतों के साथ निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेनी प्रसाद को हराया। उन्हें 139 मत मिले।

इसके अलावा लखनलाल चौधरी को 77, सुरेश तिवारी को 27 मत मिले। सचिव पद पर सुशील मिश्रा विजयी रहे। उनको 213 मत हासिल  हुए। दूसरे नंबर पर रहे विकास श्रीवास्तव को 151 मत, उमेश त्रिपाठी को 42, योगेश त्रिवेदी को 72 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यहरण यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवधनरेश तिवारी, अनूप गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस साल से नीचे) पर कमलाकांत मिश्र, श्रीप्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर चुनबाद प्रसाद चुने गए। इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रशासनिक शिवनरेश सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन दीपक कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अर्जुन प्रसाद चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हुआ। मतगणना कार्यक्रम योगेश श्रीवास्तव, रामनरेश यादव, प्रणव त्रिपाठी, शशिकांत पांडे के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें