फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से तीनों मासूमों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
फोटो - 7 - शिवकलेश - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। चिल्लीमल के दुबे का पुरवा सोमवार को भी शोक में डूबा रहा। तीनों मासूमों का गांव के बाहर जब एक स्थान पर अंतिम संस्कार हुआ तो गांववासी रो पड़े। हर नम आंख ने तीनों मासूम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि तीनों एक साथ पुरवा से पढ़ने व खेलने तो जाते थे लेकिन दुनिया से भी एक साथ चले जाएंगे। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को जल्द ही सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीमल दुबे का पुरवा में रविवार की शाम को बिजली गिरने से बकरी चरा रहे पुरवा के शिवकलेश, गुड्डा व राधा की मौत हो गई थी। जबकि धर्मेंद्र झुलस गया था। वहीं एक किसान बचोली की 7 बकरियों की मौत हो गई थी। सोमवार को मुख्यालय में तीनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव वाले जब तीनों शव लेकर परिजन दुबे का पुरवा पहुंचे। और गांव के बाहर एक ही स्थान पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा मानिकपुर के पटेल नगर निवासी हलवाई छोटू केशरवानी की भी बिजली गिरने से मौत होने पर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों ने मुख्यालय में ही अंतिम संस्कार कराया।
एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि दुबे का पुरवा निवासी तीन मृतकों के परिजनों को जल्द ही सरकारी सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के कपुरी इटवा गांव में दैवीय आपदा से तीन बहनों की मौत हुई थी।
इसी तरह से बरगढ़ क्षेत्र में अलग अलग स्थान पर दो युवकों की मौत हो गई थी। मऊ एसडीएम राजबहादुर व कपुरी गांव प्रधान हीरालाल ने बताया कि तीनों मृत बहनों के परिजनों में सरकारी सहायता की धनराशि आ चुकी है।

फोटो - 8 - गुड्डा- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो - 9- राधा- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें