चित्रकूट पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
शहर के श्रंगार भवन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। इसके साथ देश के मजबूती के लिए पोखरण परमाणु बम का परीक्षण भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामसागर चतुर्वेदी, सुशील द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी, विकास मिश्र, राजेश मिश्र, आशीष पांडेय, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सांसद आर के सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला सहित जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने अपने-अपने आवास में पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, रघुनाथ जयसवाल, हेमंत प्रताप सिंह, मुन्ना लाल प्रजापति, प्रेमवाल्मीकि, अर्पित जयसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं जिले के मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, राजापुर, बरगढ़, पहाड़ी, शिवरामपुर, खोही आदि क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर अटल जी को याद किया।