फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी की यात्रा होगी आसान, बनेंगे तीन बाईपास और फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी से सतना मैहर की यात्रा और आसान होगी। इसके लिए फोरलेन और तीन नए बाईपास बनेंगे। बाईपास बनने से चित्रकूट मेले के दौरान लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। रामपथ गमन मार्ग से जोड़ते हुए एक हजार पांच सौ करोड़ से अधिक की लागत वाले 77 किलोमीटर के हाईवे निर्माण का ड्रोन सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक माह पूर्व इस योजना की स्वीकृति दी थी। इसके बाद से काम ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की रामपथ गमन योजना के तहत ही चित्रकूट तक आने वाली सड़क को चित्रकूट से सतना तक जोड़ा जाएगा। 77 किमी लंबी फोरलेन की यह डिवाइडर वाली सड़क किसी एक्सप्रेसवे सरीखी होगी। इसकी अनुमानित लागत 1 हजार 5 सौ 38 करोड़ रुपये है।
श्रद्धालुओं का बढ़ेगा आवागमन

सतना डीएम सतीश कुमार के मुताबकि, फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी एनएचआई को सौंपी गई है। अभी ड्रोन सर्वे पूरा नहीं हुआ है। चिह्नांकन का काम जल्द शुरू होगा। उधर, मझगवां एसडीएम एपी द्विवेदी ने बताया कि फोरलेन बनने से चित्रकूट और सतना के रास्ते श्रद्धालुओं का आवागमन भी बढ़ेगा। व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। इसमें बाईपास बनने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं होगी।
विज्ञापन


इन गांवों से होकर निकलेगा फोरलेन, मिलेगी राहत
फोरलेन चित्रकूट और सतना जिले के कई गांवों से होकर गुजरेगा। सतना जिले में अमौधा कला, बराकला, कोठार, भाद, भरगवां, चौरेही, चोरा कोठार, चौरा वट, दलेला, गिधुरी कोठार, गुलुई, गुलुवा, हिरौंदी, जुदेही, कमलो, कंचनपुर, करही कोठार, करही हरमल्ला, कठौता, कठवरिया कला, खूझा, पेपरखार, कुड़िया कोठार, मझगवां, मझटोवला, मौहरिया, नयागांव पचौर, परेवा कोठार, पड़वनिया, जागीर, पथरा, चौबेपुर जागीर, पिंडरा, पोंडी, रजौला, रामपुर चौरासी, रमपुरवा, रौनी, रनेही, सगरा, शिवसागर, सोनौरा गांव शामिल हैं। चित्रकूट जिले में बाबूपुर, बालापुर माफी, बंदर कोल, भंभई, बिहारा, चौबे जागीर, चक लोहसर, चकला राजरानी, चितारा गोकुलपुर, खोही, खुटहा, रानीपुर भट्ट, संग्रामपुर, सीतापुर माफी गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें