फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-मानिकपुर से गुजारी गईं ट्रेनें

Fri, 31 Mar 2017 02:01 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
ट्रेन आने पर प्लेटफार्म पर लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास महाकौशल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कई ट्रेनों को कानपुर-मानिकपुर ट्रैक से गुजारा गया। धर्मनगरी स्टेशन से गुजरने वाली चंबल एक्सप्रेस, दिल्ली से जबलपुर की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस  को रद्द कर दिया गया है। इलाहाबाद से झांसी तक जाने वाली पैंसेजर ट्रेन बांदा तक ही गई। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को वाया कानपुर धर्मनगरी पहुंचाया गया।  बुधवार रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल ट्रेन के डिब्बे कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


इसका प्रभाव मानिकपुर जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। झांसी-मानिकपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया लेकिन कानपुर मार्ग चालू होने से कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। दिल्ली से मानिकपुर तक चलने वाली संपर्क कांति एक्सप्रेस को वाया कानपुर, दिल्ली से जबलपुर तक चलने वाली महाकौशल एक्सप्रेस रद्द, ग्वालियर से हाबड़ा व हाबड़ा से आगरा तक चलने वाली चंबल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इलाहाबाद से झांसी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को बांदा तक ही भेजा गया। इसके बाद वहीं से वापसी इलाहाबाद तक कराई गई। 

ट्रेनें रद्द होने व रूट परिवर्तित होने से यात्री मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर परेशान दिखे। स्टेशन प्रबंधक आर एन वर्मा ने बताया कि महोबा में हुई दुर्घटना के बाद ट्रेनों के रूट परिवर्तन व रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी समय-समय पर यात्रियों केा दी जा रही है। धर्मनगरी के स्टेशन पर मौजूद कई रेल यात्रियोें ने आरोप लगाया कि ट्रेनें रद्द व देरी से चलने के उनके टिकट नहीं वापस किए गए। बिहार के बक्सर निवासी गुप्तेश्वर यादव ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस से जाना था। ट्रेन रद्द होने पर पैसेंजर ट्रेन से मानिकपुर तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका टिकट नहीं लौटाया गया। यही आरोप कटनी निवासी महेश पांडेय ने लगाया। बताया कि उनको महाकौशल एक्सप्रेस से जाना था। बताया कि घटना होने जाने के बाद भी मुख्यालय के काउंटर से सुबह चार बजे तक यात्रियों को टिकट बांटे गए। अब वापसी नहीं की जा रही है। बिहार के रोहत क्षेत्र के मुन्नीलाल ने बताया कि तीन घंटे से ट्रेन के जाने का इंतजार कर रहे हैं। चंबल एक्सप्रेस रद्द होने पर वह मानिकपुर स्टेशन जाकर वहां से अपने लिए अन्य ट्रेन पकड़ेंगे । महोबा जिले के टेहरका गांव के निवासी रमाकांत ने बताया मात्रा बांदा तक पैसेंजर जा रही है। इससे जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें