फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साइबर ठगी रोकने को पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण

Tue, 28 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों की एक गोष्ठी राघव प्रेक्षागार में आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय की अध्यक्षता में एनसीआरपी/जेएमआईएस पोर्टल पर विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों को फरियादियों को साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की जागरूकता से ठगी की घटनाएं कम होंगी। प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह ने एनसीआरपी/जेएमआईएस पोर्टल के टैग की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल गिरफ्तारी, लालच और अनजान ऐप डाउनलोड से बचने की सलाह भी दी। इस अवसर पर साइबर सेल के आरक्षी प्रशांत और सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें