फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन
फोटो-9- मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस के बिगड़े हैंडपंप से पानी निकालने का प्रयास करता युवक। पीने ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। तेज आंधी चलने से कई स्थानों पर गिरे सैकड़ों पेड की वजह से दूसरे दिन शुक्रवार को भी यातायात प्रभावित रहा। आंधी के चलते कई जगहों पर खंभे गिरे थे व पोल टूट गए थे। जिससे करीब 50 के लगभग गांवों में बिजली, पानी की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तेज आंधी आने से शहर सहित शिवरामपुर, मानिकपुर, भरतकूप, मऊ, बरगढ़ राजापुर,पहाड़ी आदि क्षेत्रों में पेड़ गिर गए थे। जिसमें कई पेड़ राष्ट्रीय राजामार्ग सहित प्रमुख गलियों में भी गिरे थे।
शुक्रवार को भी यातायात प्रभावित रहा। वहीं बिजली न होने से आधा सैकड़ा गांव के निवासी परेशान रहे। पानी की आपूर्ति में भी समस्या आयी। शहर के पासी मोहल्ला निवासी कैलास नाथ सोनी पुत्र रामआसरे सोनी के घर पर पीपल का पेड़ घर में गिर गया। जिससे घर की गृहस्थी नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें