फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सोचे समझे लागू जीएसटी से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी व्यापार सभा ने जीएसटी की विसंगतियों को दूर कर सरलीकरण बनाने की मांग की है। बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के साथ व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी लागू होने के चार साल हो गये हैं। इसके बावजूद इसकी कई खामियों का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ता है। अभी तक 950 से ज्यादा संशोधन किये जा चुके हैं लेकिन व्यापारियों की परेशानी कम नहीं हुई। केंद्र व प्रदेश सरकार ने जीएसटी को बिना सोचे समझे लागू किया है। मांग की है कि पेट्रोल व डीजल में जीएसटी लागू की जाए। जीएसटी के तीन स्लैब बनाये जाएं। जीएसटी के रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा हर महीने की 30 तारीख की जाए। पंजीकृत व्यापारी को कोरोना महामारी का बीमा 10 लाख रुपये दिया जाए। इस एक्ट में जुर्माना पेनाल्टी अलग अलग प्रावधान किये गए हैं यह दोनों एक ही हैं इसमें एक को खत्म किया जाए। इस मौके पर आत्माराम, राधेश्याम निषाद, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें