फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो- - 1- कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। स्टेशन रोड पर चलाए गए अतिक्रमण अभियान से दुकानों में तोड़फोड़ करने के विरोध में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया। फुटपाथ वाले दुकानदारों का आरोप है कि बडे़ वर्ग के दुकानदारों को नहीं हटाया जा रहा है। बिना नोटिस बिना बताए उन्हें खदेड़ा जा रहा है। जिससे उनके पेट व परिवार पालन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार की रात्रि को पुलिस व विभागीय अधिकारियों ने शहर के स्टेशन रोड में बिना नोटिस बिना सूचना दिए अतिक्रमण अभियान चलाया। जिसमें दुकानों में तोड़फोड़ की गई। आर्थिक मंदी को देखते हुए व्यापारियों से बातचीत कर ही अतिक्रमण हटना चाहिए। इस मौके राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता, राजेंद्र कुमार, पप्पू जायसवाल, विनोद केशरवानी, दशरथ कुमार, विनोद, ओमशंकर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को नगर पालिका ने कुछ देर के लिए एनाउंस कराया था जिसमें बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की बात कही गई थी लेकिन प्रशासन ने चुपचाप देर शाम को अचानक अभियान चलाकर फुटपाथ वाले दुकानदारों को खदेड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें